Wednesday, 9 January 2013

नव वर्ष ....लाये नव हर्ष



      


 कागजों में गया  लो फिर नया एक वर्ष
 पर नहीं आया है जीवन में कोई नव  हर्ष !

चलती जाती जिंदगीयूँ ही समय की धार पर
बढती जाती गलतियाँ , इस जिंदगी की राह पर !

आज जो लगता सही है ..और लगता है सुखद
वो ही अक्सर कल गलत होकर ले आता है दरद !

जिंदगी की ये कहानी ..यूँ ही चलती है हर वर्ष
फर्श से चिपकी निगाहें ..देख पाती  क्यूँ अर्श !

कोरे शुभ संदेशों से ..ना पाए जीवन में हर्ष
वही मंजिलें ,वही रास्ते .. कैसे आये नव उत्कर्ष ?

बंद द्वार सब ,बंद इन्द्रियाँ ...कैसे हो उसका स्पर्श
उसका परस नहीं हो जब तक .. तब तक कैसा हर्ष ?

प्रभु करे बीते वर्षों की ... तरह नहीं बीते ये वर्ष
कोई नव संकल्प जगे ... और सच में आये नूतन वर्ष !

तन मन से प्रयास हो सच्चा .. हो जाये उसका स्पर्श
उसकी अनुकम्पा हो ऐसी .. मिट जाये अंतर संघर्ष !!!

No comments:

Post a Comment