Wednesday, 9 January 2013

नव वर्ष ....लाये नव हर्ष



      


 कागजों में गया  लो फिर नया एक वर्ष
 पर नहीं आया है जीवन में कोई नव  हर्ष !

चलती जाती जिंदगीयूँ ही समय की धार पर
बढती जाती गलतियाँ , इस जिंदगी की राह पर !

आज जो लगता सही है ..और लगता है सुखद
वो ही अक्सर कल गलत होकर ले आता है दरद !

जिंदगी की ये कहानी ..यूँ ही चलती है हर वर्ष
फर्श से चिपकी निगाहें ..देख पाती  क्यूँ अर्श !

कोरे शुभ संदेशों से ..ना पाए जीवन में हर्ष
वही मंजिलें ,वही रास्ते .. कैसे आये नव उत्कर्ष ?

बंद द्वार सब ,बंद इन्द्रियाँ ...कैसे हो उसका स्पर्श
उसका परस नहीं हो जब तक .. तब तक कैसा हर्ष ?

प्रभु करे बीते वर्षों की ... तरह नहीं बीते ये वर्ष
कोई नव संकल्प जगे ... और सच में आये नूतन वर्ष !

तन मन से प्रयास हो सच्चा .. हो जाये उसका स्पर्श
उसकी अनुकम्पा हो ऐसी .. मिट जाये अंतर संघर्ष !!!

हे प्रभु ! फिर आओ ना .....



हे प्रभु ! फिर आओ ना
गीत नव , नव साज लेकर
कोई नव अंदाज लेकर
तमस  जो गहरा हुआ है
फिर उसे हटाओ ना  !
हे प्रभु ! फिर आओ ना !

कितने अर्जुन दिग्भ्रमित हैं ,
कितने अर्जुन राह भटके ,
कैसे कैसे कुरुक्षेत्रों में
आज सारे लोग अटके ,
राह मिल जाए सही
फिर ऐसा गीत सुनाओ ना !
हे प्रभु ! फिर आओ ना !

सच्चे हृदय से बुलाता तुझे ,
लेकिन ये खयाल है आता मुझे ,
अब भी तुम बार बार आते हो
लेकिन शायद यूँ ही लौट जाते हो !

उन दिनों तेरे लिए भी
काम ये आसान था !
पास था अर्जुन
सो तूने दे दिया व्याखान था !
आज के दौर में अगर आते ...
तो वैसा अर्जुन खोजने कहाँ जाते ?
सुन सके जो बात तेरी ...
गुन सके जो बात तेरी ...
शरण में जाये तेरी ....
ऐसा अर्जुन कहाँ पाते ?

 सर्वज्ञ हो ना !
सो पहले ही जानते थे ...
इसीलिए गए
सतयुग, द्वापर और त्रेता युग में !
वरना आज के
इस नेता और अभिनेता युग में ..
गीता कहाँ और किसको सुनाते ?
इतने चैनलों के सामने क्या तुम टिक पाते ?

तुम बाँटते हो ज्ञान और ध्यान ....
जिससे मिटे आदमी का अज्ञान
दिखाते तुम जिस सत्य की राह ..
उसकी यहाँ किसको है चाह ?
लेकिन इंसान जाने जाने
तुम तो जानते हो ....
ये टीवी के चैनल और व्हिस्की के गिलास
इनसे बँधती है केवल झूठी आस

हे दया निधान,
तूने बनाया आदमी महान
पर ये भूला सार असार की पहचान
तुम ही खोलो इसके मन के द्वार ....
पी सके ये तेरा अमृत
खोलो कोई ऐसा (bar ) बार

मिट जाए इस मन की तृष्णा
ऐसी मुरली बजाओ कृष्णा ...
छेड़ के कोई तान निराली
झूठा ज्ञान हटाओ ना !
हे प्रभु ! फिर आओ ना !!!!